Lucknow में लोहे का गेट गिरने से 2 साल की बच्ची की मौत, पीजीआई क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर की घटना

Lucknow: राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक बहुत ही दुखद हादसा हो गया। यहाँ मोहिद्दीनपुर गांव में एक घर का भारी लोहे का गेट अचानक टूटकर गिर गया, जिसके नीचे दबने से दो साल की मासूम बच्ची अन्वी की मौत

Lucknow: राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक बहुत ही दुखद हादसा हो गया। यहाँ मोहिद्दीनपुर गांव में एक घर का भारी लोहे का गेट अचानक टूटकर गिर गया, जिसके नीचे दबने से दो साल की मासूम बच्ची अन्वी की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ। बच्ची अन्वी ने अपने पिता सूरज कुमार के साथ खाना खाया था और उसके बाद वह घर के बाहर खेलने चली गई थी। इसी दौरान घर का लोहे का गेट अचानक गिर पड़ा और अन्वी उसके नीचे दब गई।

परिजनों ने आनन-फानन में बच्ची को गंभीर हालत में पीजीआई एपेक्स ट्रॉमा सेंटर पहुँचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची के पिता सूरज कुमार मजदूरी का काम करते हैं और उनकी एक चार साल की बेटी श्रेष्ठी भी है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जानकारी जुटाई। हालांकि, परिजनों ने बच्ची का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है, जिस वजह से इस मामले में आगे की कोई आधिकारिक जांच नहीं हो सकी है।