Lucknow में गुब्बारे का गैस सिलेंडर फटा, 2 युवक घायल, भीड़भाड़ वाले इलाके में मची भगदड़
Lucknow: राजधानी के घंटाघर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब गुब्बारों में गैस भरते समय एक सिलेंडर अचानक फट गया। यह हादसा सतखंडा चौकी के पास हुआ, जिससे इलाके में तेज धमाका हुआ और मौके पर मौजूद लोगों के बीच भगदड़ मच गई। इ
Lucknow: राजधानी के घंटाघर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब गुब्बारों में गैस भरते समय एक सिलेंडर अचानक फट गया। यह हादसा सतखंडा चौकी के पास हुआ, जिससे इलाके में तेज धमाका हुआ और मौके पर मौजूद लोगों के बीच भगदड़ मच गई।
इस हादसे में दो युवक घायल हुए हैं। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के लोग डर गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े और घायलों को उपचार के लिए भेजा गया।