Lucknow में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर जमीन कब्जाने का आरोप, थाने पहुंचीं दर्जनों महिलाएं

Lucknow: लखनऊ में पूर्व कैबिनेट मंत्री Gayatri Prajapati और उनके करीबियों पर जमीन कब्जाने के आरोपों को लेकर शनिवार को बड़ा हंगामा हुआ. समाधान दिवस के मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं सुशांत गोल्फ सिटी थाने पहुंचीं और आरोप

Lucknow: लखनऊ में पूर्व कैबिनेट मंत्री Gayatri Prajapati और उनके करीबियों पर जमीन कब्जाने के आरोपों को लेकर शनिवार को बड़ा हंगामा हुआ. समाधान दिवस के मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं सुशांत गोल्फ सिटी थाने पहुंचीं और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया.

यह पूरा मामला हरिहरपुर गांव की रहने वाली Chhaya Devi से जुड़ा है, जो प्रेम रावत की पत्नी हैं. छाया देवी खुद को एक गरीब और कैंसर पीड़ित महिला बता रही हैं. उनका आरोप है कि जेल में बंद पूर्व मंत्री Gayatri Prajapati और उनकी सहयोगी Gudda Devi ने मिलकर उनकी करीब तीन बीघा कीमती जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की है. यह जमीन शहीद पथ के पास स्थित है.

प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने बताया कि गायत्री प्रजापति और गुड्डा देवी ने छाया देवी के पति को शराब पिलाकर आवास विकास में जा चुकी जमीन का एग्रीमेंट करवा लिया था. बाद में छाया देवी से भी इस पर हस्ताक्षर करवाए गए. विवाद तब बढ़ा जब शुक्रवार रात छाया देवी अपनी जमीन पर निर्माण कार्य करा रही थीं, जिसे गुड्डा देवी की शिकायत पर पुलिस ने रुकवा दिया. इसके बाद शनिवार को दोनों पक्षों को समाधान दिवस पर थाने बुलाया गया था.

महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रभावशाली लोगों के दबाव में आरोपियों को बचा रही है और उनकी शिकायत दर्ज नहीं कर रही है. प्रदर्शनकारियों ने थाने का घेराव कर निष्पक्ष जांच की मांग की. इस बीच पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि राजस्व विभाग इस जमीन विवाद की पूरी जांच करेगा और रिपोर्ट आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन ने सोमवार को तहसील में इस मामले के समाधान का भरोसा दिया, जिसके बाद प्रदर्शन खत्म हुआ.

बता दें कि Gayatri Prajapati पर पहले भी भ्रष्टाचार और जमीन कब्जाने के कई आरोप लग चुके हैं. जुलाई 2022 में Enforcement Directorate (ED) ने उनकी करोड़ों की बेनामी संपत्तियां जब्त की थीं.