Lucknow में गायत्री परिवार की बैठक, 4 अक्टूबर को होगा राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान सम्मेलन

Lucknow: गोमतीनगर विस्तार स्थित गायत्री शक्तिपीठ में बुधवार को गायत्री परिवार की एक अहम बैठक हुई। इस मीटिंग में ट्रस्ट बोर्ड के सदस्यों के साथ-साथ कार्यकारिणी समिति के संयोजक और सह-संयोजक शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता मुख

Lucknow: गोमतीनगर विस्तार स्थित गायत्री शक्तिपीठ में बुधवार को गायत्री परिवार की एक अहम बैठक हुई। इस मीटिंग में ट्रस्ट बोर्ड के सदस्यों के साथ-साथ कार्यकारिणी समिति के संयोजक और सह-संयोजक शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता मुख्य ट्रस्टी शिव शंकर मिश्रा ने की, जिसमें संस्था के विस्तार और आने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक के दौरान गायत्री परिवार द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही, संगठन को और बड़ा बनाने और जन-जागरूकता अभियानों को तेज करने पर चर्चा हुई। इस दौरान यह तय किया गया कि समाज में शिक्षकों के सम्मान को बढ़ावा देने के लिए लखनऊ में एक बड़ा आयोजन किया जाएगा।

आगामी 4 अक्टूबर को लखनऊ में राज्य स्तरीय ‘शिक्षक गरिमा सम्मेलन’ का आयोजन होगा। इस बड़े कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए 5 जुलाई को गायत्री शक्तिपीठ में एक और विशेष बैठक बुलाई गई है। इस मीटिंग में शांतिकुंज के प्रतिनिधि परमानंद द्विवेदी और लखनऊ-अयोध्या जोन के संयोजक एवं समन्वयक देशबंधु तिवारी मौजूद रहेंगे। वे सम्मेलन के ढांचे, कार्यक्रम की रूपरेखा और इसे जनता तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने की रणनीति पर अपना मार्गदर्शन देंगे।