Lucknow के गंगागंज में निकली भव्य तिरंगा बाइक रैली, सैकड़ों बाइक सवारों ने लगाए देशभक्ति के नारे

Lucknow/UP: लखनऊ के गोसाईगंज इलाके में स्थित गंगागंज में मंगलवार को देशभक्ति का जबरदस्त माहौल रहा। यहाँ एक भव्य तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और बाइक सवार शामिल हुए। पूरी रैली के द

Lucknow/UP: लखनऊ के गोसाईगंज इलाके में स्थित गंगागंज में मंगलवार को देशभक्ति का जबरदस्त माहौल रहा। यहाँ एक भव्य तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और बाइक सवार शामिल हुए। पूरी रैली के दौरान माहौल राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

यह रैली बाबा जय गुरुदेव आश्रम गंगागंज से शुरू हुई थी। यहाँ से सैकड़ों बाइक सवार तिरंगा लेकर निकले और कोडर मोड़ तक पहुँचे। इसके बाद रैली वापस बाबा जय गुरुदेव आश्रम गंगागंज पहुँची, जहाँ इसका विधिवत समापन हुआ। रैली में शामिल लोगों ने पूरे रास्ते भारत माता की जय, वंदे मातरम्, जय हिंद और जय भारत के नारे लगाए।

क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं में इस आयोजन को लेकर काफी उत्साह देखा गया। बाइक पर तिरंगा लगाकर निकले लोगों ने पूरे इलाके को देशभक्ति के नारों से गूंजा दिया। इस कार्यक्रम के जरिए लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को बढ़ावा देने की कोशिश की गई।