Lucknow में पेट्रोल चोरी और मिलावट करने वाला गिरोह पकड़ा गया, ‘ऑपरेशन एथेनॉल शील्ड’ के तहत 4 गिरफ्तार

Lucknow: राजधानी लखनऊ में पेट्रोल और डीजल में मिलावट करने वाले एक बड़े गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने ‘ऑपरेशन एथेनॉल शील्ड’ चलाकर मलिहाबाद के सन्यासीबाग इलाके से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। य

Lucknow: राजधानी लखनऊ में पेट्रोल और डीजल में मिलावट करने वाले एक बड़े गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने ‘ऑपरेशन एथेनॉल शील्ड’ चलाकर मलिहाबाद के सन्यासीबाग इलाके से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह पूरा गिरोह टैंकरों से असली पेट्रोल चोरी कर उसमें सस्ता सॉल्वेंट और एथेनॉल मिलाकर पेट्रोल पंपों पर सप्लाई करता था।

यह कार्रवाई पुलिस, क्राइम ब्रांच और आबकारी विभाग की एक संयुक्त टीम ने मिलकर की। एसीपी मलिहाबाद ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार, 12 जुलाई 2026 को सन्यासीबाग की एक सुनसान जगह पर छापेमारी की गई। वहां एचपी (HP) कंपनी का एक टैंकर खड़ा था, जिससे पाइप के जरिए पेट्रोल निकालकर पास खड़ी एक मारुति वैन में रखे कंटेनरों में भरा जा रहा था।

पुलिस ने मौके से 12,000 लीटर क्षमता का एक टैंकर, भारी मात्रा में मिलावटी पेट्रोल, एथेनॉल और सॉल्वेंट केमिकल बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों में सन्यासीबाग का अनिल, काकोरी का अभिषेक, हरदोई का टैंकर चालक राम तीरथ और उन्नाव का धीरज शामिल है। बरामद सामान को जांच के लिए लैब भेजा गया है।

जांच में पता चला कि यह गिरोह एक मास्टर चाबी का इस्तेमाल कर टैंकर के लॉक खोलता था। इसके बाद वे टैंकर से 100 से 200 लीटर असली पेट्रोल निकाल लेते थे और उसकी जगह उतना ही एथेनॉल और सॉल्वेंट केमिकल भर देते थे। इस मिलावटी ईंधन को लखनऊ के अलावा हरदोई और उन्नाव के पेट्रोल पंपों पर बेचा जाता था।