Lucknow में मिला कीड़ों वाला सूजी और बिना लेबल का मैदा, FSDA ने 5 आटा मिलों पर की छापेमारी

Lucknow: राजधानी लखनऊ में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाली आटा मिलों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। Food Safety and Drug Administration (FSDA) की पांच टीमों ने अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर भारी मात्रा में म

Lucknow: राजधानी लखनऊ में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाली आटा मिलों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। Food Safety and Drug Administration (FSDA) की पांच टीमों ने अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर भारी मात्रा में मिलावटी और खराब सामान जब्त किया है। यह पूरी कार्रवाई मैदे में सोपस्टोन और चावल की मिलावट की शिकायतों के बाद की गई।

छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने पाया कि कई मिलों में साफ-सफाई का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा जा रहा था। सामान को रखने और पैक करने के तरीके में भारी लापरवाही मिली। FSDA की टीम ने जांच के लिए कुल 10 सैंपल लिए हैं जिन्हें लैब भेजा गया है। अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही रिपोर्ट आएगी, दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस अभियान में सबसे ज्यादा कार्रवाई Ram Niwas Floor Private Limited पर हुई। वहीं Kakori स्थित Atish Floor Mill में 19 बोरियों में 950 किलो कीड़ों वाली सूजी मिली, जिसकी कीमत करीब 38 हजार रुपये बताई गई। इस खराब सूजी को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा, बिना पैकिंग और बिना लेबल वाला 55 क्विंटल मैदा भी सीज किया गया है।

जांच टीम ने BKT स्थित Kejar Agro Foods Private Limited में प्रोसेसिंग एरिया में गंदगी पाई। इसके साथ ही मोहनलालगंज रोड पर स्थित Narayan Floor Mill से भी मैदे, सूजी और आटे के सैंपल लिए गए हैं। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि मिलावटखोरी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी ताकि आम जनता को शुद्ध खाद्य पदार्थ मिल सकें।