Lucknow में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री नानकदीन भुर्जी की सातवीं मंजिल से गिरकर मौत, जांच में जुटी पुलिस

UP/Lucknow : राजधानी लखनऊ के लालबाग स्थित नए विधायक निवास में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहाँ पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री नानकदीन भुर्जी की सातवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। यह घटना मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे की है, जिसन

UP/Lucknow : राजधानी लखनऊ के लालबाग स्थित नए विधायक निवास में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहाँ पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री नानकदीन भुर्जी की सातवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। यह घटना मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे की है, जिसने राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ा दी है।

जानकारी के मुताबिक, नानकदीन भुर्जी बेल्थरा रोड से सुभासपा विधायक हंसू राम के फ्लैट संख्या 703 पर पहुंचे थे। उस समय विधायक के प्रतिनिधि आरिफ उनके लिए कॉफी बनाने किचन में गए थे, तभी उन्हें किसी के गिरने की तेज आवाज सुनाई दी। मौके पर मौजूद उनके सहयोगी लालन गुप्ता और अन्य लोगों ने तुरंत उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि नानकदीन भुर्जी काफी समय से डिप्रेशन में थे और उन्हें अक्सर विधायक निवास परिसर में घूमते देखा जाता था। एसीपी हजरतगंज रजनीश वर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में वह कूदते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, पुलिस इस मामले को पूरी गंभीरता से ले रही है और हत्या व आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है।

नानकदीन भुर्जी भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री और हिंदुस्तान पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष भी थे। उनके बड़े भाई ने बताया कि वह पार्टी में पद को लेकर काफी परेशान चल रहे थे। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है।

फिलहाल फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटा लिए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए केजीएमयू भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि परिवार की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, शिकायत मिलने पर जांच के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।