Lucknow में पूर्व मंत्री की मौत मामला, भाई ने विधायक के केयरटेकर पर लगाया हत्या का आरोप

Lucknow: लखनऊ के दारुलशफा स्थित विधायक निवास की सातवीं मंजिल से गिरने से पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी की मौत हो गई। इस मामले में अब उनके छोटे भाई प्रदीप कुमार गुप्ता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने हजरतगंज थाने में तहरीर

Lucknow: लखनऊ के दारुलशफा स्थित विधायक निवास की सातवीं मंजिल से गिरने से पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी की मौत हो गई। इस मामले में अब उनके छोटे भाई प्रदीप कुमार गुप्ता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने हजरतगंज थाने में तहरीर देकर बलिया के बेल्थरा रोड विधायक हंसूराम के केयरटेकर मोहम्मद आरिफ पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह पूरी घटना मंगलवार 28 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 2 बजे हुई। नानकदीन भुर्जी भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री और हिंदुस्तान पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। वह सुभासपा विधायक हंसूराम के फ्लैट नंबर 703 में थे, जहाँ से वह अचानक नीचे गिर गए। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह साफ होगी, हालांकि उनके दोनों पैरों में फ्रैक्चर मिला था।

पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई थी कि नानकदीन भुर्जी कुछ समय से डिप्रेशन में थे, लेकिन उनके साले रमेश चंद्र गुप्ता ने इस बात को गलत बताया है। वहीं केयरटेकर मोहम्मद आरिफ का कहना है कि नानकदीन उनके लिए कॉफी बनाने रसोई में जा रहे थे और तभी अचानक छज्जे से कूद गए। एसीपी हजरतगंज रजनीश वर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में वह सातवीं मंजिल से कूदते हुए दिखे हैं। पुलिस अब परिजनों की तहरीर और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।