Lucknow में महिला कर्मी से ऑफिस में मारपीट और गला दबाने की कोशिश, संविदाकर्मी पर FIR दर्ज

Lucknow: राजधानी के अलीगंज इलाके में स्थित खाद्य एवं औषधि विभाग की लैब में एक महिला कर्मचारी के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। महिला ने अपने ही ऑफिस के एक संविदाकर्मी पर गला दबाने और शारीरिक हमला करने का गं

Lucknow: राजधानी के अलीगंज इलाके में स्थित खाद्य एवं औषधि विभाग की लैब में एक महिला कर्मचारी के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। महिला ने अपने ही ऑफिस के एक संविदाकर्मी पर गला दबाने और शारीरिक हमला करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता लैब में बेंच केमिस्ट के तौर पर काम करती है। उसका आरोप है कि बाराबंकी के रहने वाले संविदाकर्मी Adesh Yadav पिछले डेढ़ महीने से उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान कर रहा था। आरोपी उसे बार-बार मिलने और बात करने के लिए दबाव बना रहा था। जब महिला ने उसकी बातों को अनसुना किया, तो आरोपी ने खुदकुशी कर उसे फंसाने की धमकी भी दी थी। महिला के पास इस उत्पीड़न के सबूत के तौर पर WhatsApp चैट भी मौजूद हैं।

घटना 10 जुलाई 2026 की दोपहर करीब 3 बजे की है। आरोप है कि Adesh Yadav अपनी बहन के साथ लैब पहुंचा और महिला को बाहर आने को कहा। मना करने पर उसने महिला को धक्का दिया, उसका गला दबाने की कोशिश की और मारपीट की। इस हमले में महिला के गले, आंखों, गालों और पीठ पर चोटें आईं। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने ऑफिस में उसके साथ गलत तरीके से छूने की कोशिश की।

सहकर्मियों ने घायल महिला को देखा, जिसके बाद उसने तुरंत अपने सीनियर अधिकारी को इसकी जानकारी दी। सोमवार 20 जुलाई को पीड़िता ने राज्य महिला आयोग में भी शिकायत दर्ज कराई, जहां चेयरपर्सन बबीता सिंह चौहान ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। अलीगंज पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर ध्रुव कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब लैब के CCTV फुटेज खंगाल रही है और वहां काम करने वाले अन्य कर्मचारियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।