Lucknow में Flipkart गोदाम के बाहर से लोडर वाहन चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच

Lucknow/Sarojini Nagar: राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर इलाके में चोरी की एक घटना सामने आई है। यहाँ फ्लिपकार्ट के गोदाम के बाहर खड़ा एक लोडर वाहन चोरी हो गया है। इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं और पुलि

Lucknow/Sarojini Nagar: राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर इलाके में चोरी की एक घटना सामने आई है। यहाँ फ्लिपकार्ट के गोदाम के बाहर खड़ा एक लोडर वाहन चोरी हो गया है। इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं और पुलिस अब मामले की तहकीकात में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, न्यू गड़ौरा के रहने वाले अंकित सिंह का टाटा ऐस गोल्ड लोडर वाहन गोदाम के बाहर खड़ा था, जिसे अज्ञात चोर अपने साथ ले गए। पीड़ित अंकित सिंह ने इस चोरी की शिकायत सरोजनीनगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और वाहन को खोजने के लिए जांच शुरू कर दी है।