Lucknow में खराब मौसम के कारण दिल्ली से आ रही फ्लाइट अयोध्या डायवर्ट, 152 यात्री थे सवार
UP/Lucknow: दिल्ली से लखनऊ आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट को खराब मौसम की वजह से अयोध्या हवाई अड्डे पर उतारना पड़ा। बुधवार दोपहर को जब विमान लखनऊ पहुंचने वाला था, तब वहां मौसम बिगड़ गया और विजिबिलिटी कम हो गई। इस वजह से पायलट
UP/Lucknow: दिल्ली से लखनऊ आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट को खराब मौसम की वजह से अयोध्या हवाई अड्डे पर उतारना पड़ा। बुधवार दोपहर को जब विमान लखनऊ पहुंचने वाला था, तब वहां मौसम बिगड़ गया और विजिबिलिटी कम हो गई। इस वजह से पायलट ने सुरक्षा को देखते हुए विमान का रास्ता बदला और उसे अयोध्या में लैंड कराया।
जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की उड़ान संख्या 6E 5206 को दोपहर 3:20 बजे लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (अमौसी एयरपोर्ट) पर उतरना था। लेकिन एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने खराब मौसम के कारण लैंडिंग की अनुमति नहीं दी। विमान में कुल 152 यात्री और 6 क्रू मेंबर्स सवार थे। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को पास के सुरक्षित हवाई अड्डे, यानी महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्या की ओर मोड़ दिया।
अचानक हुए इस बदलाव से यात्रियों को काफी परेशानी हुई, लेकिन सभी सुरक्षित हैं। अयोध्या में सुरक्षित लैंडिंग के बाद कई यात्रियों ने सड़क मार्ग या दूसरी उड़ानों के जरिए लखनऊ पहुंचने का इंतजाम किया। लखनऊ एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि काफी समय बाद किसी उड़ान को इस तरह डायवर्ट करना पड़ा है। खराब मौसम का असर लखनऊ आने-जाने वाली कुछ अन्य उड़ानों पर भी पड़ सकता है, इसलिए प्रशासन ने यात्रियों को अपनी फ्लाइट की ताजा जानकारी एयरलाइन से लेने की सलाह दी है।