Lucknow के फाइव स्टार होटल में 22 साल के साइंटिस्ट की मौत, कमरे में मिला शव

Lucknow: राजधानी के विभूति खंड इलाके में स्थित एक फाइव स्टार होटल में 22 साल के युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राहुल सोमवार को होटल में चेक-इन करने आए थे, लेकिन मंगलवार सुबह जब कमरे का दरवाजा नहीं

Lucknow: राजधानी के विभूति खंड इलाके में स्थित एक फाइव स्टार होटल में 22 साल के युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राहुल सोमवार को होटल में चेक-इन करने आए थे, लेकिन मंगलवार सुबह जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो होटल स्टाफ ने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां राहुल का शव बेड पर पड़ा मिला।

मृतक राहुल सिंह महराजगंज जिले के बीजापार आसमान छपरा गांव के रहने वाले थे। वह मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MMMUT), गोरखपुर के डिजाइन इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन सेंटर में रिसर्च कर रहे थे। राहुल एक होनहार इनोवेटर थे, जिन्होंने बैटरी से चलने वाला इको-फ्रेंडली ट्रैक्टर, ऑटोमैटिक रोटी मेकर और इको-फ्रेंडली साइकिल जैसे कई कमाल के आविष्कार किए थे।

घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस को बेड के पास और फर्श पर उल्टी के निशान मिले हैं। एसीपी विभूति खंड सौम्या पांडे ने बताया कि शुरुआती जांच में कमरे के अंदर किसी भी तरह की लड़ाई-झगड़े या संदिग्ध वस्तु के सबूत नहीं मिले हैं। सीसीटीवी फुटेज की जांच में भी राहुल के कमरे में किसी दूसरे व्यक्ति के जाने की बात सामने नहीं आई है। पुलिस फिलहाल इसे हार्ट अटैक या फूड पॉइजनिंग का मामला मानकर चल रही है।

फॉरेंसिक टीम ने होटल के कमरे से खाने-पीने की चीजों के नमूने और अन्य जरूरी सबूत इकट्ठे कर लिए हैं। पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी। इस घटना के बाद राहुल का परिवार गहरे सदमे में है और उनकी मां की हालत काफी खराब है। परिवार ने फिलहाल किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।