Lucknow में पहला ‘बॉस स्कैम’ आया सामने, साइबर पुलिस ने ठगी के 10.85 लाख रुपये कराए रिकवर
Lucknow: राजधानी लखनऊ में साइबर ठगों ने ठगी का एक नया तरीका अपनाया है जिसे ‘बॉस स्कैम’ कहा जा रहा है। इस जाल में हजरतगंज के एक नामी शोरूम का अकाउंटेंट फंस गया, जिससे ठगों ने लाखों रुपये ऐंठ लिए। हालांकि, लखनऊ
Lucknow: राजधानी लखनऊ में साइबर ठगों ने ठगी का एक नया तरीका अपनाया है जिसे ‘बॉस स्कैम’ कहा जा रहा है। इस जाल में हजरतगंज के एक नामी शोरूम का अकाउंटेंट फंस गया, जिससे ठगों ने लाखों रुपये ऐंठ लिए। हालांकि, लखनऊ कमिश्नरेट की साइबर क्राइम पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए ठगी गई रकम का एक बड़ा हिस्सा वापस दिला दिया है।
मामला तब शुरू हुआ जब ठगों ने एक नामी कारोबारी के बेटे बनकर अकाउंटेंट को WhatsApp पर संपर्क किया। ठगों ने एक खास तरह के मालवेयर का इस्तेमाल किया और अकाउंटेंट पर दबाव बनाया कि एक बहुत जरूरी और गोपनीय बिजनेस ट्रांजैक्शन करना है। इस झांसे में आकर अकाउंटेंट ने कुल 18 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
जैसे ही धोखाधड़ी का पता चला, साइबर क्राइम टीम ने ‘गोल्डन आवर रिस्पॉन्स’ प्रोटोकॉल शुरू किया। ADCP (Crime) किरण यादव के मार्गदर्शन में पुलिस ने तुरंत बैंकों और पेमेंट एग्रीगेटर्स से संपर्क किया और उन खातों को फ्रीज कराया जिनमें पैसा भेजा गया था। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से पहले 6 लाख रुपये और फिर 4.85 लाख रुपये रिकवर हुए, जिससे कुल 10.85 लाख रुपये वापस मिल गए।