Lucknow अग्निकांड में बड़ा खुलासा, LDA की रिपोर्ट में 18 अधिकारी और इंजीनियर दोषी
Lucknow/Aliganj: लखनऊ के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड के मामले में बड़ा मोड़ आया है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की जांच रिपोर्ट में 18 अधिकारियों और इंजीनियरों को इस हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। LDA उपाध्यक्ष न
Lucknow/Aliganj: लखनऊ के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड के मामले में बड़ा मोड़ आया है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की जांच रिपोर्ट में 18 अधिकारियों और इंजीनियरों को इस हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। LDA उपाध्यक्ष ने इन दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की सिफारिश करते हुए अपनी विस्तृत रिपोर्ट उत्तर प्रदेश सरकार को भेज दी है।
यह पूरा मामला अलीगंज इलाके की एक तीन मंजिला इमारत का है, जहां दोपहर करीब 2:30 बजे आग लगी थी। उस समय बिल्डिंग में कोचिंग और एनिमेशन सेंटर की क्लासेस चल रही थीं। इस दर्दनाक हादसे में 15 लोगों की जान चली गई। LDA की आंतरिक जांच में यह बात सामने आई कि इस इमारत का निर्माण अवैध था और नक्शे के नियमों का पूरी तरह उल्लंघन किया गया था।
जांच रिपोर्ट के मुताबिक, यह बिल्डिंग रेजिडेंशियल मैप पर बनी थी, लेकिन यहां अवैध तरीके से कमर्शियल काम किए जा रहे थे। यहां गेमिंग सेंटर, एनिमेशन सेंटर और पेट शॉप चलाया जा रहा था। अधिकारियों और इंजीनियरों की लापरवाही की वजह से ही इस अवैध निर्माण को अनदेखा किया गया, जिसके चलते बड़ा हादसा हुआ। पिछले 24 घंटों के भीतर LDA ने अपनी जांच पूरी कर शासन को रिपोर्ट सौंप दी है ताकि दोषियों पर कार्रवाई की जा सके।