Lucknow अग्निकांड में बड़ी कार्रवाई, मकान मालिक समेत 4 गिरफ्तार और 4 अफसर सस्पेंड

Lucknow: अलीगंज इलाके में एक कमर्शियल बिल्डिंग में हुए भीषण अग्निकांड के बाद प्रशासन ने सख्त एक्शन लिया है। इस हादसे में 15 लोगों की जान चली गई और कई छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले को

Lucknow: अलीगंज इलाके में एक कमर्शियल बिल्डिंग में हुए भीषण अग्निकांड के बाद प्रशासन ने सख्त एक्शन लिया है। इस हादसे में 15 लोगों की जान चली गई और कई छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और बिल्डिंग मालिकों पर गाज गिराई है।

पुलिस ने इस मामले में बिल्डिंग मालिक वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला, रामकृष्ण उपाध्याय और तुषांक कृष्ण जायसवाल समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अलीगंज थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और उत्तर प्रदेश अग्निशमन सेवा अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। हादसे के बाद मुख्यमंत्री ने अपने सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए और घटनास्थल के साथ-साथ KGMU ट्रॉमा सेंटर जाकर घायलों का हाल जाना।

प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन लेते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर चार अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इनमें जानकीपुरम कलेक्शन के XEN गौरव कुमार, इंदिरानगर फायर स्टेशन के FSSO कमलेंद्र कुमार सिंह, AE अनिल कुमार और JE प्रमोद पांडे शामिल हैं। मामले की गहराई से जांच के लिए दो सदस्यीय SIT का गठन किया गया है, जिसमें अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात और ADG प्रवीण कुमार शामिल हैं। इस टीम को सात दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी।

इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले ज्यादातर लोग 20 से 30 साल के छात्र थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की मदद दी है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिवार को 5 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।