Lucknow में महिला उद्यमियों के लिए ‘फ्लो शीराइसेस 2026’ संपन्न, 33 महिलाओं ने लिया बूट कैंप में हिस्सा

Lucknow : राजधानी लखनऊ के होटल क्लार्क्स अवध में फिक्की फ्लो (FICCI FLO) द्वारा आयोजित ‘फ्लो शीराइसेस 2026’ का चौथा संस्करण सफलतापूर्वक पूरा हो गया। 25 से 27 जून तक चले इस तीन दिवसीय एंटरप्रेन्योरियल बूट कैंप

Lucknow : राजधानी लखनऊ के होटल क्लार्क्स अवध में फिक्की फ्लो (FICCI FLO) द्वारा आयोजित ‘फ्लो शीराइसेस 2026’ का चौथा संस्करण सफलतापूर्वक पूरा हो गया। 25 से 27 जून तक चले इस तीन दिवसीय एंटरप्रेन्योरियल बूट कैंप का मुख्य मकसद शहर की महिला उद्यमियों को बिजनेस की बारीकियां सिखाना और उन्हें आगे बढ़ने के मौके देना था।

इस कार्यक्रम के लिए चयन प्रक्रिया काफी सख्त थी, जिसमें 100 से ज्यादा आवेदकों में से केवल 33 महिला उद्यमियों को चुना गया। बूट कैंप के पहले चरण में महिलाओं को गहन ट्रेनिंग और वर्कशॉप के जरिए बिजनेस मॉडल, ब्रांडिंग, फाइनेंस और लीडरशिप जैसे विषयों की जानकारी दी गई। अब प्रदर्शन के आधार पर टॉप 10 महिलाओं को दूसरे चरण के लिए चुना जाएगा, जिन्हें इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स से वन-टू-वन मेंटरशिप मिलेगी। इस पूरे सफर का अंत राष्ट्रीय फ्लो स्टार्टअप कॉन्क्लेव में होगा।

समापन समारोह के दौरान यूपी सरकार के आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार (IAS) ने प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट दिए। उन्होंने कहा कि ऐसी पहल यूपी के स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूती देंगी और आत्मनिर्भर भारत बनाने में मदद करेंगी। फिक्की फ्लो की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूजा गर्ग ने बताया कि उनका लक्ष्य कौशल विकास और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देना है, जिसके तहत लखनऊ में हैदराबाद की तर्ज पर एक इंडस्ट्रियल पार्क विकसित करने की योजना है।

फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर की चेयरपर्सन सिमरन साहनी ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला संस्थापकों को सही मार्गदर्शन और नेटवर्किंग के अवसर देना है ताकि वे अपने बिजनेस को बढ़ा सकें। इस कैंप में अद्वैत कुर्लेकर, सीए प्राची जैन, नीतू बंसल, प्राजक्त राउत, टीना मनसुखानी गर्ग और विवेक वर्मा जैसे विशेषज्ञों ने मार्केटिंग और ग्रोथ स्ट्रेटेजी पर सत्र लिए। इस आयोजन में MeitY स्टार्टअप हब और स्टार्ट इन यूपी ने भी सहयोग किया।