Lucknow में महिला होटल कर्मी से दुष्कर्म का प्रयास, वैभव तिवारी समेत 4 लोगों पर FIR दर्ज

Lucknow: राजधानी लखनऊ के मड़ियावन इलाके में रहने वाली एक महिला होटल कर्मी के साथ दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़िता ने वैभव तिवारी और उसके तीन साथियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज क

Lucknow: राजधानी लखनऊ के मड़ियावन इलाके में रहने वाली एक महिला होटल कर्मी के साथ दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़िता ने वैभव तिवारी और उसके तीन साथियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक यह घटना 1 जून 2026 की रात करीब 1:30 बजे की है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वैभव तिवारी और उसके तीन अन्य साथियों ने उसके साथ बदसलूकी की और दुष्कर्म का प्रयास किया। इस घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से मदद मांगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर वैभव तिवारी और उसके तीन सहयोगियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।