Lucknow जिला फुटबॉल लीग: लखनऊ फॉल्कंस ने आरए बॉयज को 4-0 से हराया
Lucknow: राजधानी के चौक स्टेडियम में रविवार को जिला फुटबॉल लीग के रोमांचक मुकाबले खेले गए। इस दौरान लखनऊ फॉल्कंस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आरए बॉयज को 4-0 के बड़े अंतर से करारी मात दी। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड
Lucknow: राजधानी के चौक स्टेडियम में रविवार को जिला फुटबॉल लीग के रोमांचक मुकाबले खेले गए। इस दौरान लखनऊ फॉल्कंस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आरए बॉयज को 4-0 के बड़े अंतर से करारी मात दी। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी आकाश मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय कर इन मुकाबलों की शुरुआत की थी।
मैच की बात करें तो लखनऊ फॉल्कंस ने शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा। टीम के अमन ने 22वें मिनट में पहला गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई, जिसके ठीक दो मिनट बाद संजय ने दूसरा गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। मध्यांतर से ठीक पहले देवेश ने एक और गोल किया और टीम की स्थिति मजबूत कर दी।
खेल के 35वें मिनट में निशंक ने आरए बॉयज की रक्षापंक्ति को भेदते हुए चौथा गोल किया, जो मैच का निर्णायक गोल साबित हुआ। इसी दिन एक अन्य मुकाबले में टेक्ट्रो ए ने मिलानी क्लब को 4-2 से हराकर जीत दर्ज की।