Lucknow में 40 रुपये के बन-मक्खन के लिए खुद को बताया IPS अधिकारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Lucknow: राजधानी लखनऊ के गोल मार्केट इलाके में एक शख्स ने 40 रुपये के बन-मक्खन और चाय के पैसे न देने के लिए खुद को IPS अधिकारी बताकर पुलिस और दुकानदार पर रौब झाड़ा. मामला तब बिगड़ गया जब उसने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों

Lucknow: राजधानी लखनऊ के गोल मार्केट इलाके में एक शख्स ने 40 रुपये के बन-मक्खन और चाय के पैसे न देने के लिए खुद को IPS अधिकारी बताकर पुलिस और दुकानदार पर रौब झाड़ा. मामला तब बिगड़ गया जब उसने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से ही उसे सैल्यूट करने की मांग कर दी. हालांकि, पुलिस की पूछताछ में उसकी असलियत खुल गई और वह एक प्राइवेट कंपनी का अकाउंटेंट निकला.

यह घटना 13 और 15 जून के बीच की है, जिसके बाद 16 और 17 जून को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान 38 वर्षीय मिथिलेश शुक्ला के रूप में हुई है, जो लखनऊ के सीतापुर रोड स्थित भरतनगर का रहने वाला है. वह नोएडा सेक्टर-18 की एक निजी कंपनी में अकाउंट एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करता है.

जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने वीरू गुप्ता की चाय दुकान से बन-मक्खन खाया था, लेकिन जब भुगतान की बात आई तो उसने पैसे देने से इनकार कर दिया. उसने खुद को नोएडा में तैनात IPS अधिकारी बताया. जब गोल मार्केट चौकी प्रभारी आर्यन शर्मा और अन्य पुलिसकर्मियों ने उससे पहचान पत्र मांगा, तो वह कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया.

लखनऊ पुलिस ने इस मामले में महानगर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी इस घटना की जानकारी साझा की है. इस पूरे मामले का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें पुलिस कांस्टेबल ने शांति से स्थिति को संभाला, जिसकी लोग तारीफ कर रहे हैं. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या मिथिलेश ने पहले भी किसी के साथ इस तरह की धोखाधड़ी की है.