Lucknow में दबंग की शर्मनाक करतूत, जनरल स्टोर में घुसकर महिलाओं के सामने उतारे कपड़े
Lucknow/Faizullaganj: राजधानी के फैजुल्लागंज इलाके में एक युवक ने सारी हदें पार कर दीं। एक जनरल स्टोर में घुसकर मोंटू गुप्ता नाम के युवक ने स्टोर चलाने वाली महिला और उसकी भतीजी के सामने अपने कपड़े उतारकर अश्लील हरकत की।
Lucknow/Faizullaganj: राजधानी के फैजुल्लागंज इलाके में एक युवक ने सारी हदें पार कर दीं। एक जनरल स्टोर में घुसकर मोंटू गुप्ता नाम के युवक ने स्टोर चलाने वाली महिला और उसकी भतीजी के सामने अपने कपड़े उतारकर अश्लील हरकत की। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
यह मामला मड़ियांव थाना क्षेत्र के प्रीति नगर का है। आरोपी मोंटू गुप्ता डिडौली का रहने वाला है। बताया गया है कि यह पूरी घटना पुराने लेनदेन के विवाद की वजह से हुई। आरोपी ने इस हरकत के बाद फोन पर महिलाओं को जान से मारने की धमकी भी दी।
मड़ियांव पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो करीब तीन महीने पुराना है, लेकिन इसकी शिकायत अब दर्ज कराई गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और कॉल रिकॉर्डिंग को सबूत मानकर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।