Lucknow के फैजुल्लागंज में सड़क और नाली का काम शुरू, द्वारिकापुरी कॉलोनी के लोगों को मिलेगी राहत

UP/Lucknow: राजधानी लखनऊ के फैजुल्लागंज प्रथम वार्ड की द्वारिकापुरी कॉलोनी में विकास कार्यों की शुरुआत हो गई है। वार्ड विकास निधि के तहत यहाँ सड़क और नाली बनाने का काम शुरू किया गया है, जिससे स्थानीय लोगों में काफी खुशी

UP/Lucknow: राजधानी लखनऊ के फैजुल्लागंज प्रथम वार्ड की द्वारिकापुरी कॉलोनी में विकास कार्यों की शुरुआत हो गई है। वार्ड विकास निधि के तहत यहाँ सड़क और नाली बनाने का काम शुरू किया गया है, जिससे स्थानीय लोगों में काफी खुशी है। 29 जुलाई 2026 को हुए इस शुभारंभ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मोहल्ले के लोग मौजूद रहे।

यह पूरा प्रोजेक्ट लखनऊ नगर निगम के नियमों के तहत चलाया जा रहा है। नगर निगम ने इसके लिए पहले ही निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली थी। वार्ड विकास निधि से होने वाले इन कार्यों का मुख्य उद्देश्य कॉलोनी की बुनियादी सुविधाओं को सुधारना है ताकि बारिश और गंदगी जैसी समस्याओं से निजात मिल सके।

इस परियोजना के तहत अलग-अलग हिस्सों में निर्माण कार्य की योजना बनाई गई है। श्रीमती मिथलेश कुमारनी के मकान से सुधीर कुमार और जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव के मकान तक इंटरलॉकिंग सड़क और नाली बनाई जाएगी, जिस पर करीब 3,79,767 रुपये खर्च होंगे और इसे एक महीने में पूरा करना है। वहीं, श्रीमती साधना श्रीवास्तव के मकान से के.के. मिश्रा और सुनील के मकान तक सी.सी. सड़क और नाली का काम होगा, जिसकी अनुमानित लागत 8,45,653 रुपये है और इसे पूरा करने के लिए दो महीने का समय तय किया गया है। इसके अलावा फूलचंद के मकान से संजय गुप्ता के मकान तक भी सी.सी. सड़क और नाली का निर्माण प्रस्तावित है।

बता दें कि सितंबर 2021 में फैजुल्लागंज-1 वार्ड का नाम बदलकर महर्षि नगर कर दिया गया था, लेकिन अभी भी इसे फैजुल्लागंज प्रथम वार्ड के नाम से जाना जा रहा है।