Lucknow में पेपर लीक और भर्ती में देरी पर भड़के छात्र, ईको गार्डन में किया बड़ा प्रदर्शन

Lucknow: राजधानी लखनऊ के ईको गार्डन में हजारों प्रतियोगी अभ्यर्थियों और शिक्षकों ने सरकारी भर्तियों में हो रही देरी और पेपर लीक के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। 12 से 14 जून 2026 तक चले इस आंदोलन में छात्रों ने अपनी पी

Lucknow: राजधानी लखनऊ के ईको गार्डन में हजारों प्रतियोगी अभ्यर्थियों और शिक्षकों ने सरकारी भर्तियों में हो रही देरी और पेपर लीक के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। 12 से 14 जून 2026 तक चले इस आंदोलन में छात्रों ने अपनी पीड़ा जाहिर की। प्रदर्शन कर रहे युवाओं का कहना है कि सालों से तैयारी करने के बावजूद परीक्षाओं में अनियमितता और कानूनी अड़चनों की वजह से उनका भविष्य अधर में लटका हुआ है।

प्रदर्शनकारियों में शिक्षण, चिकित्सा, राजस्व और प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी कर रहे छात्र शामिल थे। छात्रों ने NEET, यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर और लेखपाल जैसी परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों का जिक्र करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। इस दौरान कुछ छात्र भावुक भी नजर आए, जिन्होंने बताया कि घरवाले अब उन पर सवाल उठाने लगे हैं और उन्हें ट्रेन में भीड़ में खड़े होकर सफर करना पड़ता है, लेकिन घर पर सीट मिलने की झूठी बात कहनी पड़ती है।

इस विरोध प्रदर्शन में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दीपके भी पहुंचे थे, हालांकि आयोजकों ने साफ किया कि यह पूरी तरह छात्रों का आंदोलन है और इसका किसी राजनीतिक दल से लेना-देना नहीं है। इस प्रदर्शन की अनुमति स्थानीय शिक्षक विवेक कुमार द्वारा आवेदन करने के बाद पुलिस ने दी थी।

दूसरी तरफ, UPPSC ने अपना आधिकारिक परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके मुताबिक PCS प्रारंभिक परीक्षा 6 दिसंबर 2026 को और मुख्य परीक्षा 29 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक होगी। साथ ही, सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) मुख्य परीक्षा 2025 का आयोजन 28 जून से 30 जून 2026 तक लखनऊ में किया जाएगा।

परीक्षा का नाम तारीख/समय
RO/ARO मुख्य परीक्षा 2023 2-3 फरवरी, 2026
PCS मुख्य परीक्षा 2025 29 मार्च – 1 अप्रैल, 2026
UPPSC APO मुख्य परीक्षा 2025 28 जून – 30 जून, 2026
PCS प्रारंभिक परीक्षा 2026 6 दिसंबर, 2026

आयोग ने APO मुख्य परीक्षा-2025 के लिए 82 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी रद्द कर दी है क्योंकि उन्होंने नियमों का पालन नहीं किया था। इन उम्मीदवारों को 17 जून 2026 तक अपील करने का मौका दिया गया है।