Lucknow में रिटायर्ड ARTO के घर छापेमारी, दीवारों में छिपा था 1.62 करोड़ कैश और 22 किलो सोना-चांदी
UP/Lucknow: उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (Vigilance) ने आगरा के पूर्व असिस्टेंट रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर (ARTO) ललित कुमार के लखनऊ स्थित आवास पर दो दिनों तक बड़ी छापेमारी की। इस कार्रवाई में अधिकारियों को घर की दीवारों औ
UP/Lucknow: उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (Vigilance) ने आगरा के पूर्व असिस्टेंट रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर (ARTO) ललित कुमार के लखनऊ स्थित आवास पर दो दिनों तक बड़ी छापेमारी की। इस कार्रवाई में अधिकारियों को घर की दीवारों और पैकेटों में छिपाकर रखा गया भारी कैश और जेवर मिले हैं। भ्रष्टाचार निरोधक पुलिस स्टेशन, कानपुर रेंज में उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है।
विजिलेंस की टीम ने 7 और 8 जुलाई 2026 को अलीगंज की चंद्रलोक कॉलोनी स्थित उनके घर पर यह सर्च ऑपरेशन चलाया। जांच में सामने आया कि ललित कुमार की वैध कमाई करीब 93.26 लाख रुपये थी, जबकि उन्होंने 1.61 करोड़ रुपये के खर्च किए और संपत्तियां बनाईं। उनकी संपत्ति उनकी ज्ञात आय से लगभग 73.6% ज्यादा पाई गई।
| जप्त की गई संपत्ति | विवरण/अनुमानित मूल्य |
|---|---|
| नकद राशि | लगभग 1.62 करोड़ रुपये (दीवारों और पैकेटों में छिपा) |
| सोना | 13 किलो (बिस्कुट, बार और गहने) |
| चांदी | 9 किलो (बार, बिस्कुट और गहने) |
| कीमती धातुओं की कुल कीमत | लगभग 20 करोड़ रुपये |
| अचल संपत्ति (मकान आदि) | लगभग 13 करोड़ रुपये |
| कुल बरामद संपत्ति | लगभग 35 करोड़ रुपये |
| अन्य सामान | दो कारें और एक रिवॉल्वर |
जांच अधिकारियों ने बताया कि संपत्ति से जुड़े दस्तावेज लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली और नोएडा जैसे इलाकों से मिले हैं। बरामद सोने और चांदी की कीमत का आकलन सरकारी मान्यता प्राप्त वैल्यूअर से कराया गया है। इस सफल ऑपरेशन के लिए महानिदेशक और निदेशक विजिलेंस ने लखनऊ सेक्टर की टीम को एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। फिलहाल विजिलेंस टीम जब्त दस्तावेजों की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस अवैध संपत्ति को जुटाने में और कौन-कौन शामिल था।