Lucknow में इवेंट मैनेजमेंट फर्म ने की 3 करोड़ की टैक्स चोरी, मौके पर भरा 30 लाख का जुर्माना

Lucknow: राजधानी लखनऊ में टैक्स चोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ एक इवेंट मैनेजमेंट फर्म ने फर्जी तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) लेकर सरकार के करीब तीन करोड़ रुपये मारने की कोशिश की। टैक्स विभाग की जांच में य

Lucknow: राजधानी लखनऊ में टैक्स चोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ एक इवेंट मैनेजमेंट फर्म ने फर्जी तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) लेकर सरकार के करीब तीन करोड़ रुपये मारने की कोशिश की। टैक्स विभाग की जांच में यह गड़बड़ी पकड़ी गई, जिसके बाद फर्म संचालक को तुरंत 30 लाख रुपये का जुर्माना भरना पड़ा।

जांच में पता चला कि फर्म के मालिक ने टैक्स बचाने के लिए एक सोची-समझी साजिश रची थी। उसने अपने ही परिवार के तीन सदस्यों के नाम पर अलग-अलग प्रोप्राइटरशिप फर्में बना ली थीं। इन फर्जी फर्मों के जरिए फर्जी बिलिंग की गई और गलत तरीके से ITC का फायदा उठाया गया ताकि टैक्स की रकम कम दिखाई जा सके।

टैक्स अधिकारियों ने जब फर्म के कागजों और लेन-देन की बारीकी से जांच की, तो तीन करोड़ रुपये की कर चोरी का खुलासा हुआ। पकड़े जाने के बाद फर्म संचालक ने मौके पर ही 30 लाख रुपये का जुर्माना जमा किया। विभाग अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रहा है ताकि अन्य गड़बड़ियों का पता लगाया जा सके।