Lucknow के इरम कॉलेज के ऑफिस में लगी आग, फर्नीचर और फाइलें जलीं; बड़ा हादसा टला

Lucknow: लखनऊ के इरम कॉलेज के कार्यालय में मंगलवार दोपहर को आग लगने से हड़कंप मच गया। इस घटना में कॉलेज के ऑफिस में रखा फर्नीचर और कई जरूरी फाइलें जलकर राख हो गईं। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त कॉलेज बंद था और वहां कोई छ

Lucknow: लखनऊ के इरम कॉलेज के कार्यालय में मंगलवार दोपहर को आग लगने से हड़कंप मच गया। इस घटना में कॉलेज के ऑफिस में रखा फर्नीचर और कई जरूरी फाइलें जलकर राख हो गईं। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त कॉलेज बंद था और वहां कोई छात्र मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

अग्निशमन विभाग के कंट्रोल रूम को इस घटना की जानकारी दोपहर करीब 3:50 बजे मिली। सूचना मिलते ही चौक फायर स्टेशन से दो मिनी फायर टेंडर मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों को कॉलेज के अंदर जाने के लिए मुख्य गेट को तोड़ना पड़ा क्योंकि गेट बंद था। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

चौक फायर स्टेशन के एफएसओ पुष्पेंद्र कुमार यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में आग लगने की वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट लग रहा है। उन्होंने पुष्टि की कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है और कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। दमकल टीम ने कॉलेज मैनेजमेंट को अग्नि सुरक्षा उपकरणों के रखरखाव और सुरक्षा नियमों के बारे में जरूरी जानकारी भी दी है।

बता दें कि सोमवार को अलीगंज में हुए एक बड़े अग्निकांड में 15 लोगों की जान चली गई थी। इस घटना के बाद जिला प्रशासन काफी सतर्क है। अब पूरे लखनऊ शहर में दुकानों, कमर्शियल बिल्डिंग्स और शिक्षण संस्थानों में फायर सेफ्टी की जांच तेज कर दी गई है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।