UP के भागलपुर में नाइट वॉलीबॉल प्रतियोगिता, लखनऊ की टीम पहुंची फाइनल में

UP/भागलपुर : भागलपुर के बीजीएम इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय नाइट वॉलीबॉल प्रतियोगिता में लखनऊ की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। लखनऊ ने अपने सभी मैच जीतकर फाइनल में जगह बना ली है। इस प्रतियोगिता का आयोज

UP/भागलपुर : भागलपुर के बीजीएम इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय नाइट वॉलीबॉल प्रतियोगिता में लखनऊ की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। लखनऊ ने अपने सभी मैच जीतकर फाइनल में जगह बना ली है। इस प्रतियोगिता का आयोजन बाबा कालीचरण स्पोर्ट्स क्लब द्वारा किया गया था।

रविवार की देर शाम को प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मैच खेले गए। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में लखनऊ की टीम ने कुशीनगर को 15-8 से मात दी। इसके बाद दूसरे सेमीफाइनल मैच में लखनऊ का सामना गाजीपुर की टीम से हुआ, जिसमें लखनऊ ने 15-13 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।

खेल की शुरुआत मुख्य अतिथि पिंटू वर्मा और मोहन जायसवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर की। इस मौके पर अजय यादव, गंगा यादव, सुनील चौरसिया, संतोष साहनी, विपिन यादव और चंदन जैसे लोग भी मौजूद रहे। देर रात तक चले इन मैचों को देखने के लिए मैदान में दर्शकों की भारी भीड़ जमा रही।