Lucknow को तोहफ़ा, इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर बनेगा फ्लाईओवर, लाखों लोगों को जाम से मिलेगी राहत

Lucknow: राजधानी के इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर अब जाम की समस्या खत्म होगी क्योंकि यहाँ चार लेन फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस प्रोजेक्ट से जानकीपुरम, अलीगंज और इंदिरा नगर जैसे इलाकों में रहने वाले करीब 5 स

Lucknow: राजधानी के इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर अब जाम की समस्या खत्म होगी क्योंकि यहाँ चार लेन फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस प्रोजेक्ट से जानकीपुरम, अलीगंज और इंदिरा नगर जैसे इलाकों में रहने वाले करीब 5 से 7 लाख लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। सबसे पहले यहाँ फुट ओवरब्रिज का काम किया जाएगा।

इस पूरे प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग (PWD) की NH शाखा को सौंपी गई है। निर्माण कार्य के लिए हरियाणा की फर्म कालूवाला को टेंडर दिया गया है। विभाग ने बिजली और जलकल की लाइनों को शिफ्ट करने के निर्देश दे दिए हैं ताकि काम के दौरान कोई रुकावट न आए। यह फ्लाईओवर लगभग 960 मीटर लंबा और 24 मीटर चौड़ा होगा, जिस पर करीब 108 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

इस प्रोजेक्ट को पूरा करवाने में सांसद राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीरज बोरा का बड़ा योगदान रहा है। यह फ्लाईओवर आईआईएम रोड से शुरू होकर मड़ियांव, टेढ़ी पुलिया और मुंशी पुलिया होते हुए अयोध्या रोड तक जाने वाली 8.2 किलोमीटर की एलिवेटेड रोड का हिस्सा होगा। इससे सीतापुर हाईवे के जरिए दिल्ली, रामपुर और मुरादाबाद जाने वाले यात्रियों का समय बचेगा।

PWD के अधिशासी अभियंता राज कुमार पिथौरिया के मुताबिक, काम की रफ्तार तेज रखने की तैयारी है और लक्ष्य है कि सितंबर 2027 तक इस फ्लाईओवर को पूरी तरह तैयार कर दिया जाए। वर्तमान में जो फुट ओवरब्रिज रास्ते में बाधा बन रहा है, उसे स्थायी रूप से हटा दिया जाएगा।