Lucknow में इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Lucknow: राजधानी के कुर्सी रोड इलाके में बुधवार तड़के एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि दुकान के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की ट
Lucknow: राजधानी के कुर्सी रोड इलाके में बुधवार तड़के एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि दुकान के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
यह हादसा कुम्हरावां चौराहे पर स्थित एस.के. इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में हुआ। बुधवार, 15 जुलाई 2026 को तड़के करीब 3:51 बजे अचानक आग लग गई। दुकान के मालिक शिवकुमार बताते हैं कि आग की वजह से दुकान में रखे फ्रिज, कूलर, एलईडी टीवी, पंखे और वॉशिंग मशीन जैसे कीमती सामान पूरी तरह जल गए हैं। शिवकुमार ने करीब 10 लाख रुपये के नुकसान का दावा किया है।
सूचना मिलते ही बख्शी का तालाब फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों और पुलिस ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझाया। हालांकि, आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चला है, लेकिन शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है।
राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है। पुलिस ने मौके का मुआयना कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फायर विभाग ने आग बुझाने के बाद दुकान मालिक को भविष्य के लिए जरूरी सुरक्षा नियमों और दिशा-निर्देशों के बारे में जानकारी दी है।