Lucknow में बिजली खंभों पर लगेंगी इंसुलेटेड केबल, भीषण गर्मी में बार-बार लगने वाली आग से मिलेगी राहत
Lucknow: शहर में भीषण गर्मी के दौरान बिजली के तारों में आग लगने की समस्या अब खत्म होगी। बिजली विभाग ने फैसला किया है कि अब खंभों पर इंसुलेटेड केबल लगाई जाएगी। इस कदम से न केवल बार-बार होने वाली बिजली कटौती रुकेगी, बल्कि
Lucknow: शहर में भीषण गर्मी के दौरान बिजली के तारों में आग लगने की समस्या अब खत्म होगी। बिजली विभाग ने फैसला किया है कि अब खंभों पर इंसुलेटेड केबल लगाई जाएगी। इस कदम से न केवल बार-बार होने वाली बिजली कटौती रुकेगी, बल्कि लोगों को गर्मी में घंटों बिना बिजली के रहने की परेशानी से भी छुटकारा मिलेगा।
दरअसल, शहर के अलग-अलग इलाकों में तापमान बढ़ने से बिजली के तारों पर लोड काफी बढ़ गया है। इस वजह से रोजाना 20 से 25 जगहों पर एबीसी (एरियल बंच्ड) केबल में आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। जब भी केबल जलती है, तो संबंधित इलाके की बिजली घंटों गुल रहती है, जिससे आम जनता को भारी दिक्कत होती है और विभाग को भी लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ता है।
विभागीय जांच में यह बात सामने आई है कि केबल जलने की एक बड़ी वजह कटियाबाजी यानी बिजली चोरी है। चोरी की वजह से तारों पर ओवरलोडिंग बढ़ जाती है, जिससे स्पार्किंग होती है और केबल जल जाती है। अब नई इंसुलेटेड केबल लगाने से बिजली चोरी और कटियाबाजी पर लगाम लगेगी। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के तहत लखनऊ बिजली विभाग इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है ताकि आग लगने की घटनाओं को कम किया जा सके।