Lucknow में बिजली कनेक्शन के लिए 5 लाख रुपये घूस मांगने का वीडियो वायरल, जांच में जुटे अधिकारी
Lucknow: राजधानी के सरोसा-भरोसा विद्युत उपकेंद्र में भ्रष्टाचार का एक मामला सामने आया है। यहां बिजली कनेक्शन देने के नाम पर मोटी रकम की मांग करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला सामने आने के बाद विभाग
Lucknow: राजधानी के सरोसा-भरोसा विद्युत उपकेंद्र में भ्रष्टाचार का एक मामला सामने आया है। यहां बिजली कनेक्शन देने के नाम पर मोटी रकम की मांग करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है और उच्च अधिकारियों ने इस पर एक्शन लेना शुरू कर दिया है।
यह पूरा मामला दुबग्गा खंड के एक प्लॉटिंग एरिया से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक, वहां विद्युत लोड स्वीकृत कराने, एस्टीमेट बनाने और बिजली कनेक्शन देने के बदले में 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। बताया जा रहा है कि करीब 13 लाख रुपये के एस्टीमेट के ऊपर यह अतिरिक्त रकम मांगी गई थी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए अमौसी जोन के मुख्य अभियंता ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
इस जांच के दायरे में सरोसा-भरोसा उपकेंद्र के कई कर्मचारी आ गए हैं। विभाग अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि इस खेल में कौन-कौन शामिल था और क्या पहले भी इस तरह की वसूली की गई है। मुख्य अभियंता द्वारा शुरू की गई इस कार्रवाई से बिजली विभाग के कर्मचारियों में खलबली मची हुई है।