Lucknow में नाले में गिरे बिजली के तार से 3 भैंसों की मौत, पशुपालक ने मांगी मुआवजा
Lucknow: राजधानी के बिजनौर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ पानी से भरे एक नाले में नहा रही तीन भैंसों की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब बिजली का तार टूटकर सीधे नाले के पानी में गिर गय
Lucknow: राजधानी के बिजनौर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ पानी से भरे एक नाले में नहा रही तीन भैंसों की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब बिजली का तार टूटकर सीधे नाले के पानी में गिर गया।
बताया गया है कि इस हादसे की वजह ट्रांसफार्मर का फटना था, जिसके बाद बिजली का तार टूटकर नाले में जा गिरा। नाले में मौजूद भैंसों को करंट का अहसास नहीं हुआ और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पशुपालक ने इस घटना के बाद प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।