Lucknow में बुजुर्ग महिला को बहुओं ने घर से निकाला, संपत्ति पर कब्जे और जान से मारने की धमकी का आरोप
Lucknow: राजधानी के गोमती नगर इलाके में एक बुजुर्ग महिला के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। गीता त्रिपाठी नाम की महिला ने अपनी ही पुत्रवधुओं पर उन्हें घर से निकालने और उनकी संपत्ति पर जबरन कब्जा करने का गंभीर
Lucknow: राजधानी के गोमती नगर इलाके में एक बुजुर्ग महिला के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। गीता त्रिपाठी नाम की महिला ने अपनी ही पुत्रवधुओं पर उन्हें घर से निकालने और उनकी संपत्ति पर जबरन कब्जा करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि बेटों की मौत के बाद उनके साथ ऐसा बर्ताव किया गया और अब वह न्याय के लिए भटक रही हैं।
गीता त्रिपाठी ने बताया कि उनके पति और दोनों बेटों की बीमारी की वजह से मौत हो गई थी। एक बेटे की 2019 में और दूसरे की 2024 में कैंसर और सिरोसिस जैसी बीमारियों से मृत्यु हुई। महिला का आरोप है कि इस घटना के बाद उनकी पुत्रवधुओं, प्रीति त्रिपाठी और निहारिका त्रिपाठी ने उनके साथ बुरा बर्ताव शुरू कर दिया और उन्हें घर से बाहर निकाल दिया। वह पिछले चार महीनों से अपने ही घर से बाहर रहने को मजबूर हैं।
संपत्ति को लेकर महिला ने साफ किया कि गोमती नगर स्थित यह घर उनकी अपनी संपत्ति है और उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए इसे विधिवत उपहार के जरिए अपनी बेटी के नाम कर दिया है। इस विवाद को लेकर पिछले सात सालों से दीवानी मुकदमे चल रहे हैं और निहारिका त्रिपाठी के खिलाफ अदालती कार्यवाही भी जारी है।
पीड़िता ने पुलिस प्रशासन पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने गोमती नगर थाने में शिकायत की थी, लेकिन उनका कहना है कि अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसके अलावा महिला ने आरोप लगाया कि उन्हें और उनके करीबियों को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने विशेष रूप से बताया कि उनकी बेटी को भी धमकी दी गई है। फिलहाल बुजुर्ग महिला अपनी बेटी और दामाद के साथ रह रही हैं और उन्होंने अपनी बात रखने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की है।