Lucknow में बुजुर्ग महिला से मारपीट, बहू ने चाकू से हमला कर जबरन लगवाए अंगूठे के निशान

Lucknow: राजधानी के पारा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक बुजुर्ग महिला ने अपनी ही बहू और उसकी बहनों पर घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता

Lucknow: राजधानी के पारा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक बुजुर्ग महिला ने अपनी ही बहू और उसकी बहनों पर घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसे डरा-धमकाकर सादे कागजों पर जबरन अंगूठे के निशान लगवाए गए हैं।

पीड़ित महिला के मुताबिक, इस हमले के दौरान बहू और उसके साथ आई बहनों ने चाकू का इस्तेमाल भी किया। इस पूरी वारदात के बाद महिला ने पुलिस की मदद मांगी और अपनी आपबीती सुनाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पारा पुलिस ने पीड़िता की तहरीर ली है और घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किन कागजों पर अंगूठे के निशान लगवाए गए और इस हमले के पीछे की असल वजह क्या थी।