Lucknow के ईको गार्डन में ड्यूटी पर तैनात सिपाही को पीटा, दीवार फांदकर घुसे युवक ने साथियों के साथ मिलकर किया हमला

Lucknow: राजधानी के आलमबाग इलाके में स्थित ईको गार्डन में ड्यूटी के दौरान एक पुलिस सिपाही के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मंगलवार रात करीब 11:30 बजे बीट नंबर-2 पर तैनात सिपाही ने एक संदिग्ध युवक को दीवार फांदकर अंदर

Lucknow: राजधानी के आलमबाग इलाके में स्थित ईको गार्डन में ड्यूटी के दौरान एक पुलिस सिपाही के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मंगलवार रात करीब 11:30 बजे बीट नंबर-2 पर तैनात सिपाही ने एक संदिग्ध युवक को दीवार फांदकर अंदर घुसते हुए पकड़ा था, जिसके बाद उस युवक और उसके साथियों ने सिपाही पर हमला कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बटालियन में तैनात आरक्षी दिनेश प्रसाद यादव ड्यूटी पर थे। इसी दौरान उन्होंने एक युवक को पार्क की दीवार फांदकर अवैध रूप से अंदर आते देखा और उसे पकड़ लिया। आरोप है कि पकड़े जाने के बाद उस युवक ने अपने भाई और अन्य साथियों को बुला लिया। इसके बाद वहां मौजूद 5-6 लोगों ने मिलकर सिपाही दिनेश प्रसाद यादव की पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गए।

इस घटना के बाद पुलिस को लिखित शिकायत (तहरीर) दे दी गई है और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।