Lucknow East को तोहफ़ा, 63 पार्कों में लगेंगे ओपन जिम, विधायक ओपी श्रीवास्तव ने किया लोकार्पण और शिलान्यास

UP/Lucknow: लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए सेहत से जुड़ी अच्छी खबर है। क्षेत्र के पार्कों को आधुनिक बनाने के लिए विधायक ओपी श्रीवास्तव ने बड़ी पहल की है। शनिवार को उन्होंने 13 ओपन जिम का लोकार्पण किया और आन

UP/Lucknow: लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए सेहत से जुड़ी अच्छी खबर है। क्षेत्र के पार्कों को आधुनिक बनाने के लिए विधायक ओपी श्रीवास्तव ने बड़ी पहल की है। शनिवार को उन्होंने 13 ओपन जिम का लोकार्पण किया और आने वाले समय में 50 और पार्कों में ऐसी सुविधाएं विकसित करने के लिए शिलान्यास किया।

यह पूरा कार्यक्रम विवेक खण्ड-2 स्थित राधा कृष्ण मंदिर पार्क में आयोजित किया गया। इस दौरान विधायक ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘फिट इंडिया’ अभियान और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोच को पूरा करने के लिए यह कदम उठाया गया है। इससे अब इलाके के युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों को अपने घर के पास के पार्कों में ही कसरत करने की सुविधा मिल सकेगी, जिससे समाज स्वस्थ बनेगा।

लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) द्वारा स्वीकृत इन कार्यों के तहत विकास की रफ्तार बढ़ाई जा रही है। विधायक ने यह भी साफ किया कि क्षेत्र में सिर्फ पार्क ही नहीं, बल्कि सड़क, नाली, बिजली और सामुदायिक सुविधाओं को सुधारने का काम हर वार्ड में लगातार चलता रहेगा। इससे पहले 21 जुलाई को भी 55 लाख रुपये की लागत से पांच पार्कों के सौंदर्यीकरण का काम शुरू किया गया था।

इस मौके पर पार्षद संजय सिंह राठौर, अरुण राय, रामकुमार वर्मा, राकेश मिश्रा, दीपू जायसवाल, मधुबाला त्रिपाठी, प्रमोद राजन, राजेश सिंह ‘गब्बर’ और भाजपा पदाधिकारी सीता नेगी, अभिषेक राय सहित कई स्थानीय नागरिक और आवासीय समितियों के सदस्य मौजूद रहे। इसी कड़ी में गोमती नगर के विवेक खण्ड-3 के पूजा पार्क में इंटरलॉकिंग टाइल्स और विवेक खण्ड-2 के एक अन्य पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का भी शिलान्यास किया गया।