Lucknow में ई-रिक्शा गैंग का पर्दाफाश, महिलाओं के चेन और मंगलसूत्र चुराने वाली दो आरोपी महिलाएं गिरफ्तार
Lucknow: राजधानी के गुडंबा इलाके में ई-रिक्शा में सफर करने वाली महिलाओं को निशाना बनाने वाले एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो सवारी बनकर ई-रिक्शा में
Lucknow: राजधानी के गुडंबा इलाके में ई-रिक्शा में सफर करने वाली महिलाओं को निशाना बनाने वाले एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो सवारी बनकर ई-रिक्शा में बैठती थीं और मौका पाकर महिलाओं के गहने पार कर देती थीं।
यह पूरा मामला तब सामने आया जब 11 जुलाई 2026 को प्रियंका राय नाम की एक बैंककर्मी का मंगलसूत्र चोरी हो गया। प्रियंका ने गुडंबा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि ई-रिक्शा में उनके साथ चार महिलाओं और एक लड़की के गिरोह ने टप्पेबाजी की है। इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसके आधार पर एक संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया गया और पूछताछ के बाद गिरफ्तारियां हुईं।
पुलिस जांच में पता चला कि यह गिरोह पहले भी वारदातों को अंजाम दे चुका था। इससे पहले 8 जुलाई 2026 को इंदिरा नगर की रहने वाली दीक्षा सिंह के साथ भी ऐसी ही घटना हुई थी। दीक्षा जब टेढ़ी पुलिया से कुर्सी रोड स्थित सिद्धार्थ अस्पताल जा रही थीं, तब ऑटो में उनकी सोने की चेन चोरी हो गई थी।
दूसरी ओर, ई-रिक्शा में बढ़ते अपराधों को लेकर लखनऊ ई-रिक्शा और ई-ऑटो चालक संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष रविंद्र निषाद ने चिंता जताई है। उन्होंने 12 जुलाई को आश्वासन दिया कि वे ई-रिक्शा में होने वाली चोरी, पर्स छीनने और अन्य अपराधों को रोकने के लिए नगर आयुक्त और ट्रैफिक अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग करेंगे ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।