Lucknow में ई-रिक्शा की टक्कर से महिला की मौत, पोस्टमार्टम में देरी पर परिजनों का हंगामा
Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मड़ियाव इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। ड्यूटी से घर लौट रही एक महिला की तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में गहरा दुख और गुस्सा है, क्योंकि हा
Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मड़ियाव इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। ड्यूटी से घर लौट रही एक महिला की तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में गहरा दुख और गुस्सा है, क्योंकि हादसे के करीब 20 घंटे बीत जाने के बाद भी महिला का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था।
मृतक महिला की पहचान 40 वर्षीय इंदु के रूप में हुई है। वह फैजुल्लागंज की कृष्णा लोक कॉलोनी की रहने वाली थीं और अलीगंज के Midland Hospital में काम करती थीं। शुक्रवार शाम 14 अगस्त को जब वह घर लौट रही थीं, तब एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा पलट गया और महिला उसके नीचे दब गईं, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतका के बेटे रमण और अन्य परिजनों ने स्वास्थ्य और पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। परिजनों का आरोप है कि शव को अस्पताल में रखे हुए काफी समय हो गया, लेकिन पोस्टमार्टम में हो रही देरी की वजह से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस देरी को लेकर परिजनों ने भारी आक्रोश जताया है।
मड़ियाव पुलिस स्टेशन ने इस मामले में ई-रिक्शा चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब फरार चालक की तलाश में जुटी है ताकि उसे गिरफ्तार किया जा सके।