Lucknow से दुबई जाने वाली Flydubai की फ्लाइट 24 घंटे से ज्यादा लेट, यात्रियों ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद
Lucknow: चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से दुबई जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। Flydubai की फ्लाइट FZ444 पिछले 24 घंटे से ज्यादा समय से लेट है, जिसकी वजह से यात्री एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं। परेशान
Lucknow: चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से दुबई जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। Flydubai की फ्लाइट FZ444 पिछले 24 घंटे से ज्यादा समय से लेट है, जिसकी वजह से यात्री एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं। परेशान यात्रियों ने सोशल मीडिया के जरिए एयरलाइन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मदद और सही जानकारी की मांग की है।
दरअसल यह मामला 11 जुलाई 2026 का है। दुबई से लखनऊ आने वाली फ्लाइट FZ-443 जब लैंड कर रही थी, तब वह एक पक्षी से टकरा गई। यही विमान सुबह 7:35 बजे लखनऊ से दुबई के लिए FZ-444 के रूप में उड़ान भरने वाला था। सुरक्षा कारणों और तकनीकी जांच की जरूरत की वजह से इस उड़ान को तुरंत स्थगित कर दिया गया। एयरलाइन अधिकारियों ने कहा कि इंजीनियरों द्वारा फिटनेस प्रमाणित करने के बाद ही विमान उड़ान भरेगा क्योंकि यात्रियों की सुरक्षा सबसे जरूरी है।
DGCA के नियमों के मुताबिक, अगर कोई फ्लाइट 24 घंटे या उससे ज्यादा लेट होती है, तो एयरलाइन कंपनी को यात्रियों के रुकने के लिए होटल और खाने-पीने की पूरी व्यवस्था करनी होती है। इसके अलावा, 6 घंटे से ज्यादा की देरी होने पर यात्रियों को इसकी जानकारी 24 घंटे पहले देना जरूरी है और उन्हें दूसरी फ्लाइट या पूरा रिफंड देने का विकल्प देना पड़ता है।
Flydubai की अपनी पॉलिसी के अनुसार, उड़ान रद्द होने या समय बदलने पर यात्रियों को फोन, ईमेल या एसएमएस के जरिए सूचित किया जाता है। यात्री बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के 30 दिनों के भीतर अपनी टिकट दोबारा बुक करा सकते हैं। रिफंड की सुविधा फ्लाईदुबई वाउचर के रूप में दी जाती है। 12 जुलाई की दोपहर तक इस फ्लाइट के प्रस्थान को लेकर कोई अंतिम अपडेट सामने नहीं आया है।