Lucknow में लिव-इन पार्टनर की संदिग्ध मौत, परिजनों ने प्रेमिका पर लगाया हत्या का आरोप
Lucknow: राजधानी के दुबग्गा इलाके में एक 22 साल के युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। युवक अपनी प्रेमिका के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। इस घटना के बाद मृतक के परिवार ने उसकी पार्टनर पर हत्या करने का गंभीर आरो
Lucknow: राजधानी के दुबग्गा इलाके में एक 22 साल के युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। युवक अपनी प्रेमिका के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। इस घटना के बाद मृतक के परिवार ने उसकी पार्टनर पर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।
मृतक की पहचान अरमान अली के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कुशीनगर के कप्तानगंज बसैया टोला गांव का रहने वाला था। अरमान दुबई की एक प्राइवेट कंपनी में मशीन ऑपरेटर का काम करता था। बताया जा रहा है कि ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध की स्थिति के कारण वह करीब तीन महीने पहले ही भारत लौटा था।
बृहस्पतिवार की रात दुबग्गा के बेगरिया इलाके में अरमान की मौत हुई। इस मामले में अरमान के चचेरे भाई ने उसकी लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के मुताबिक, मौत की असली वजह जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और पुलिस रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।