Lucknow में सड़क न बनने पर हंगामा, पूर्व BDC सदस्य पानी की टंकी पर चढ़े
Lucknow: राजधानी के दुबग्गा इलाके के ठंडखेड़ा गांव में सड़क की बदहाली को लेकर बड़ा हंगामा हुआ। यहां एक पूर्व BDC सदस्य ने प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध जताने के लिए पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन किया। यह पूरा घटनाक्रम करी
Lucknow: राजधानी के दुबग्गा इलाके के ठंडखेड़ा गांव में सड़क की बदहाली को लेकर बड़ा हंगामा हुआ। यहां एक पूर्व BDC सदस्य ने प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध जताने के लिए पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन किया। यह पूरा घटनाक्रम करीब एक घंटे तक चला, जिससे इलाके में काफी गहमागहमी रही।
प्रदर्शनकारी का कहना था कि गांव की सड़क काफी समय से खराब है और इसके सुधार के लिए कई बार शिकायतें की गईं। लेकिन बार-बार गुहार लगाने के बावजूद शासन और प्रशासन की तरफ से कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी अनदेखी से नाराज होकर उन्होंने यह कदम उठाया। इस दौरान गांव के अन्य लोग भी सड़क की समस्या को लेकर आक्रोशित नजर आए।