Lucknow में सड़क हादसे में मजदूर की मौत, तेज रफ्तार Honda City ने बाइक को मारी टक्कर

Lucknow: राजधानी के दुबग्गा इलाके में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहाँ एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार मजदूर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मजदूर की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई और अस्पताल ले ज

Lucknow: राजधानी के दुबग्गा इलाके में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहाँ एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार मजदूर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मजदूर की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई और अस्पताल ले जाते समय एम्बुलेंस में ही उसने दम तोड़ दिया।

यह हादसा जेहटा रोड पर एमसी सक्सेना कॉलेज के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना शिवम फर्नीचर, प्लाई बोर्ड एंड हार्डवेयर के ठीक सामने हुई। टक्कर मारने वाली गाड़ी एक Honda City कार थी जो काफी तेज रफ्तार में थी।

हादसे के बाद घायल मजदूर को तुरंत अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन वह रास्ते में ही दुनिया छोड़ गया। इस घटना के बाद मृतक के पिता ने पुलिस स्टेशन जाकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।