Lucknow में नाले से मिले शव की हुई पहचान, भाई ने लगाया हत्या का आरोप

Lucknow: राजधानी के दुबग्गा इलाके में मछली मंडी के पास एक नाले से मिले अज्ञात शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान सैरपुर के बौरूमऊ निवासी 30 वर्षीय राज गौतम के रूप में हुई है। इस घटना के बाद से परिवार में शोक का माहौल है

Lucknow: राजधानी के दुबग्गा इलाके में मछली मंडी के पास एक नाले से मिले अज्ञात शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान सैरपुर के बौरूमऊ निवासी 30 वर्षीय राज गौतम के रूप में हुई है। इस घटना के बाद से परिवार में शोक का माहौल है और परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

राज गौतम के भाई ने इस मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि यह स्वाभाविक मौत नहीं बल्कि हत्या का मामला है और राज को मारकर शव को नाले में फेंक दिया गया। भाई ने मांग की है कि पुलिस इस मामले की गहराई से जांच करे। उन्होंने विशेष रूप से मृतक की पत्नी की भूमिका की पड़ताल करने और राज की कॉल डिटेल निकालने की मांग की है ताकि सच सामने आ सके।