Lucknow के दुबग्गा में निजी अस्पताल में घुसे हथियारबंद बदमाश, संचालक को दी धमकी
Lucknow: राजधानी के दुबग्गा इलाके में एक निजी अस्पताल के अंदर हथियारबंद लोग घुस आए और अस्पताल संचालक को धमकी दी। इस घटना से अस्पताल के कर्मचारियों और मरीजों में डर का माहौल बन गया है। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरों
Lucknow: राजधानी के दुबग्गा इलाके में एक निजी अस्पताल के अंदर हथियारबंद लोग घुस आए और अस्पताल संचालक को धमकी दी। इस घटना से अस्पताल के कर्मचारियों और मरीजों में डर का माहौल बन गया है। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
पीड़ित संचालक ने इस मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दी है। उन्होंने सबूत के तौर पर सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के हवाले कर दिए हैं और मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस फुटेज की जांच कर रही है और बदमाशों की पहचान करने की कोशिश में जुटी है।