Lucknow के दुबग्गा पावर हाउस पर लोगों का हंगामा, 3 दिनों से बिजली गुल होने पर भड़के निवासी

Lucknow/Lucknow: लखनऊ के दुबग्गा इलाके में बिजली की समस्या को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। पिछले तीन दिनों से बिजली न आने के कारण करीब 50 हजार की आबादी परेशान थी, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग पावर हाउस पहुंचे और जमकर

Lucknow/Lucknow: लखनऊ के दुबग्गा इलाके में बिजली की समस्या को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। पिछले तीन दिनों से बिजली न आने के कारण करीब 50 हजार की आबादी परेशान थी, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग पावर हाउस पहुंचे और जमकर हंगामा किया। स्थिति को देखते हुए पावर हाउस पर पुलिस फोर्स तैनात करनी पड़ी है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में ट्रांसफार्मर बार-बार खराब हो रहे हैं और बिजली की सप्लाई पूरी तरह बाधित है। भीषण गर्मी के बीच बिजली न होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली गुल होने की वजह से घरों में पानी की किल्लत भी बढ़ गई है, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार शिकायतें कीं, लेकिन बिजली विभाग की ओर से कोई ठोस समाधान नहीं निकला। इसी नाराजगी के चलते लोग पावर हाउस पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। बता दें कि लखनऊ के अन्य इलाकों जैसे ऐशबाग और न्यू नूरवाडी में भी हाल के दिनों में ट्रांसफार्मर फेल होने और बिजली कटौती को लेकर इसी तरह के विरोध प्रदर्शन देखे गए हैं।