Lucknow में बिजली संकट पर हंगामा, लोगों ने SDO को बनाया बंधक, उपकेंद्र का शटर किया लॉक

Lucknow/Dubagga: राजधानी के दुबग्गा इलाके में बिजली कटौती से नाराज लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। मंडी क्षेत्र में करीब 30 घंटे तक बिजली गुल रहने के बाद 100 से 150 उपभोक्ता बसंतकुंज उपकेंद्र पर धावा बोल गए। इस दौरान प्रदर्शनक

Lucknow/Dubagga: राजधानी के दुबग्गा इलाके में बिजली कटौती से नाराज लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। मंडी क्षेत्र में करीब 30 घंटे तक बिजली गुल रहने के बाद 100 से 150 उपभोक्ता बसंतकुंज उपकेंद्र पर धावा बोल गए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने दुबग्गा उपकेंद्र के शटर में ताला जड़ दिया और वहां मौजूद SDO को बंधक बना लिया।

यह समस्या काफी समय से चल रही है। नवीन फल एवं सब्जी मंडी में लगा 250 KVA का ट्रांसफार्मर 8 अगस्त से ही खराब था, जिसकी वजह से इलाके में बिजली की भारी किल्लत बनी हुई थी। इसके चलते 14 अगस्त को भी उपभोक्ताओं, कमीशन एजेंटों और मजदूरों ने विरोध प्रदर्शन किया था, जिसमें एक Assistant Engineer (AE) को बंधक बनाया गया था। उस समय पुलिस की मदद से करीब एक घंटे बाद शटर खोला गया था।

ताजा घटना 15 अगस्त की है, जब बिजली संकट से परेशान लालबाग, फरीदीपुर, बसंत कुंज कॉलोनी और नई फरीदीपुर के लोग सड़कों पर उतर आए। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत कराया। इसी दिन शहर के अन्य हिस्सों में भी बिजली कटौती को लेकर तनाव रहा, जहां कुछ लोगों ने उपकेंद्र में घुसकर तोड़फोड़ की और SSO के साथ मारपीट की आरोप है।

सरकारी कार्रवाई की बात करें तो सुपरिटेंडिंग इंजीनियर ब्रह्मपाल ने जूनियर इंजीनियर मोहम्मद अरशद को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का तुरंत निपटारा करें और बिजली आपूर्ति बहाल करें। वहीं, ककोरी पुलिस में जूनियर इंजीनियर जहांगीर आलम ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और हमले के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है।