Lucknow में नाबालिग छात्रा से 4 महीने तक रेप, असलहा दिखाकर ब्लैकमेल करने वाला पड़ोसी गिरफ्तार

Lucknow: राजधानी के दुबग्गा इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक पड़ोसी युवक ने नाबालिग छात्रा को अपना शिकार बनाया और करीब चार महीने तक उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने इस घिनौने काम के लिए असलहे का

Lucknow: राजधानी के दुबग्गा इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक पड़ोसी युवक ने नाबालिग छात्रा को अपना शिकार बनाया और करीब चार महीने तक उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने इस घिनौने काम के लिए असलहे का डर दिखाया और वीडियो बनाकर लड़की को ब्लैकमेल किया।

पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी की पहचान रोहित सिंह के रूप में हुई है, जो कि स्नातक का छात्र है और पीड़िता के पड़ोस में ही रहता था। आरोपी ने पहले छात्रा को हथियार दिखाकर डराया और फिर एक वीडियो बना लिया, जिसके दम पर वह उसे लंबे समय तक ब्लैकमेल करता रहा और बार-बार उसके साथ गलत काम किया।

इस मामले में एक और गंभीर बात सामने आई है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जब उसने रोहित की शिकायत उसके पिता से की, तो उसके पिता ने भी उसके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने मुख्य आरोपी रोहित सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके पिता की तलाश अभी जारी है।

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवा लिया है और उसके बयान भी दर्ज कर लिए हैं। मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है ताकि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके।