Lucknow में सड़क हादसे में युवक की मौत, अज्ञात वाहन ने Dubagga Jehta Road पर मारी टक्कर

Lucknow: राजधानी लखनऊ के दुबग्गा जेहता रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद घायल व्यक्ति को तुरंत ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया थ

Lucknow: राजधानी लखनऊ के दुबग्गा जेहता रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद घायल व्यक्ति को तुरंत ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया था, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

मृतक की पहचान उन्नाव के रहने वाले मुनेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मुनेश कुमार सड़क पर थे तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहाँ उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।