Lucknow में नशे में धुत स्कूल वैन चालक ने बाइक सवार को रौंदा, 5 बच्चे भी हुए घायल

Lucknow: मोहनलालगंज इलाके में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ नशे में धुत एक निजी स्कूल वैन चालक ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवार को रौंद दिया। इस घटना में वैन में सवार छोटे बच्चे भी घायल हुए हैं, जिससे इलाके में काफ

Lucknow: मोहनलालगंज इलाके में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ नशे में धुत एक निजी स्कूल वैन चालक ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवार को रौंद दिया। इस घटना में वैन में सवार छोटे बच्चे भी घायल हुए हैं, जिससे इलाके में काफी तनाव फैल गया था।

यह हादसा रायबरेली हाईवे पर मोहनलालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के पास हुआ। बताया जा रहा है कि CV Convent Public School की वैन में नर्सरी और केजी क्लास के आठ बच्चे सवार थे। वैन चालक अर्जुन, जो दयालपुर का रहने वाला है, ने अनियंत्रित होकर बाइक सवार राम मिलन को टक्कर मार दी। राम मिलन रेलवे कर्मचारी हैं और कुढ़ा के निवासी हैं। उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।

हादसे के दौरान वैन में सवार पांच बच्चे भी घायल हुए। इनमें दिव्यांशी, मानसी राजपूत, ऋषभ और विराट गुप्ता शामिल हैं। इन सभी बच्चों को प्राथमिक उपचार के लिए मोहनलालगंज CHC ले जाया गया, जिसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया। बच्चों के माता-पिता का आरोप है कि स्कूल ने एक नए ड्राइवर को भेजा था जिसे गाड़ी चलानी नहीं आती थी और वह नशे की हालत में था।

पुलिस ने आरोपी ड्राइवर अर्जुन को हिरासत में ले लिया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि चालक नशे में था, जिसकी पुष्टि के लिए पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया है। मोहनलालगंज के इंस्पेक्टर रामबाबू ने बताया कि यह एक निजी वैन थी और फिलहाल इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है। जांच में यह भी सामने आया कि वैन बिना स्कूल परमिट के चलाई जा रही थी।