Lucknow में 6 महीने बाद फिर लगी डॉ. सुशीला तिवारी की प्रतिमा, ग्रीन कॉरिडोर के काम के लिए हटाई गई थी
Lucknow: राजधानी लखनऊ के निशातगंज इलाके में स्थित स्मृति चौक पर पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की पत्नी स्वर्गीय डॉ. सुशीला तिवारी की प्रतिमा दोबारा स्थापित कर दी गई है। यह प्रतिमा करीब छह महीने पहले ग्रीन कॉरिडोर
Lucknow: राजधानी लखनऊ के निशातगंज इलाके में स्थित स्मृति चौक पर पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की पत्नी स्वर्गीय डॉ. सुशीला तिवारी की प्रतिमा दोबारा स्थापित कर दी गई है। यह प्रतिमा करीब छह महीने पहले ग्रीन कॉरिडोर के निर्माण कार्य के चलते हटाई गई थी। अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने इसे फिर से उसी जगह पर लगवा दिया है।
दरअसल, ग्रीन कॉरिडोर के निर्माण और सड़क चौड़ीकरण के काम की वजह से इस प्रतिमा को हटाना पड़ा था। प्रतिमा हटने के बाद से ही कई लोग सवाल उठा रहे थे और जनप्रतिनिधियों की ओर से इसे वापस लगाने की मांग की जा रही थी। इसी दबाव और मांग के बाद LDA ने यह कदम उठाया।
इस मामले में 17 फरवरी 2026 को भाजपा के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश संसदीय संस्थान के अध्यक्ष डॉ. अम्मर रिज़वी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भी लिखा था। उन्होंने पत्र में बताया था कि निशातगंज पुल के पास सड़क चौड़ीकरण का काम लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन प्रतिमा को वापस लगाने में देरी हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया था कि प्रतिमा को जल्द से जल्द किसी उचित स्थान पर लगाया जाए।